Posts

सच्चे दोस्त की बस यही पहचान है

सच्चे दोस्त की बस यही पहचान है , की वो उस वक्त आपकी आंखों मैं दर्द देख लेता है, जब साडी दुनिया आपसे कह रही होती है की "यार तुम हँसते बहुत हो"......

मेरा गम और मेरी हर खुशी तुमसे है

मेरा गम और मेरी हर खुशी तुमसे है, यह दिल का दर्द और सुकून की मोजूदगी तुमसे है, बंद आँखें और भरोसा है तुमपे बेंतेहा, जिंदगी की अँधेरी राहों में रौशनी अब तुमसे है। नलिन

बस यही एक "जज़्बात" ज़िन्दगी कहलाता है

खाके ठोकर "दर्द" का एहसास होता है, "दर्द" के उस एहसास में एक "जज़्बात" जवां होता है, कोई बनाता है इसे ताकत अपनी और किसी की कमजोरी हो जाता है, बस यही एक "जज़्बात" ज़िन्दगी कहलाता है...... नलिन....

कभी कभी जब मेरी ज़िन्दगी की राहों में

कभी कभी जब मेरी ज़िन्दगी की राहों में , किसी अनजाने मोड़ पे तेरी यादों से सामना हो जाता है , बस उस एक पल में जैसे सब थम सा जाता है , फिर एहसास लेते हैं कुछ यूँ करवटें की दिल का दर्द बनके आंसू बह जाता है.................
किसी की मोजुदगी आपकी जिंदगी में क्या माइने रखती है , इस बात का एहसास अक्सर उस खास 'किसी' के दूर जाने पर ही होता है । कुछ ऐसा ही इन दिनों मैं महसूस कर रहा हूँ, किसी के दूर जाने से अपनापन और प्यार कभी कम नही होता है, पर मन यह सब नही समझता । जिंदगी कभी कभी अजीब बनके सामने आती है , ख़ुद को संभालना और समझाना मुश्किल हो जाता है। पता नही अभी और क्या क्या बाकि है , इस जिंदगी मैं , बस खुदा से यही दुआ है की, मैं जिनसे बहुत प्यार करता हूँ, जो मेरे लिए बहुत खास हैं, उन्हें इस जहाँ की हर खुशी मिले। नलिन

women's liberation

मेरे हिसाब से women's liberation का पहला chapter खुद भगवान ने ही लिखा था , औरत को माँ और बहन बनने की ज़िम्मेदारी देकर, ममता, दोस्ती, प्यार बहने और माएं हर रिश्ता निभा लेती हैं . नलिन

ज़ालिम ज़िन्दगी का खेल तो देखिये......

ज़ालिम ज़िन्दगी का खेल तो देखिये, कोई दूसरा आपके हालात पर आंसू बहता है और आपको उसे तसल्ली देनी पड़ती है , सच पूछिये तो ज़िन्दगी अक्सर अजीब बनके सामने आती है , हर कोई चाहता हैं की तकलीफें उससे दूर रहे, पर इतेफाक यह है की तकलीफों की वजह से ही लोग एक दुसरे के करीब आते हैं