किसी की मोजुदगी आपकी जिंदगी में क्या माइने रखती है , इस बात का एहसास अक्सर उस खास 'किसी' के दूर जाने पर ही होता है । कुछ ऐसा ही इन दिनों मैं महसूस कर रहा हूँ, किसी के दूर जाने से अपनापन और प्यार कभी कम नही होता है, पर मन यह सब नही समझता । जिंदगी कभी कभी अजीब बनके सामने आती है , ख़ुद को संभालना और समझाना मुश्किल हो जाता है। पता नही अभी और क्या क्या बाकि है , इस जिंदगी मैं , बस खुदा से यही दुआ है की, मैं जिनसे बहुत प्यार करता हूँ, जो मेरे लिए बहुत खास हैं, उन्हें इस जहाँ की हर खुशी मिले। नलिन
Posts
सारी दुनिया मैं इंसान.....
- Get link
- X
- Other Apps
सारी दुनिया मैं इंसान ही एक ऐसा जानवर है ,जो अपने अन्दर हो रहे एहसास को छुपाता रहता है ,पता नहीं क्यूँ पर करते हम सब है.............मैंने पढ़ा था की इन्सान दबाव मैं, कुछ देर अपने ग़मों से दूर होने के लिए जानबूझ के अपनी यादाश्त खुद मिटा देता है, बड़ी पहुंची हुई चीज़ है इन्सान भी, जिंदा रहने के रास्ते ढूंढ लेता है .......... नलिन ......